फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाई गई इंद्रमणि बडोनी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बडोनी चौक पर उनकी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई। बडोनी चौक पर उनकी प्रतिमा पर राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंच अध्यक्ष के पूरण जुयाल और महामंत्री प्रदीप भंडारी के नेतृत्व में बडोनी चौक से लेकर मालरोड होते हुए शहीद स्थल तक पारंपरिक ढोल दमाऊ की थाप पर नाचते-गाते हुए कलाकारों, मंच से जुड़े लोगों सहित स्थानीय लोगों ने मिलकर सांस्कृतिक यात्रा निकाली। इस मौके पर हंसा ग्रुप लीडर विनोद ममगाईं के नेतृत्व में लोक गायिका सुषमा व्यास, रजनी राणा सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदीप भंडारी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से विधानसभा में स्व. बडोनी की प्रतिमा लगाने की मांग की है। इस मौके पर इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी, मीरा कैंतुरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, दर्शन रावत, देवी गोदियाल, मदनमोहन शर्मा, चंद्र प्रकाश गोदियाल, मनोज रयाल, नरेंद्र पडियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें