समापन अवसर पर अमेरिकी मेजर जनरल विलियम ग्राहम ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना है। दो हफ्ते तक अमेरिकी सेना ने भारतीय सेना से काफी कुछ सीखा है। भविष्य में अमेरिकी सेना भारतीय सेना के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन के अभियानों में काम करेगी।
भारतीय सेना के मेजर जनरल कवींद्र सिंह ने कहा कि दोनों देशों की सेनाएं अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में साथ काम करने में सक्षम हैं। समापन अवसर पर भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को स्मृति चिह्न भी दिए। युद्धाभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत और अमेरिकी सेना के सैनिकों को सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
युद्धाभ्यास में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये सैनिक हुए पुरस्कृत
अमेरिकी आर्मी की कर्नल शाइनाज बकारिया, ले. कर्नल क्रेग ए बोयल्स, कैप्टन जोल बैरेट, स्टाफ सार्जेंट बलरीत खैरा, सार्जेंट मैथ्यू लोप्स।
भारतीय सेना 15 गढ़वाल के कैप्टन रवि कुमार, 13 सिख रेजीमेंट के सूबेदार सुखविंदर सिंह, 15 गढ़वाल राइफल के हवलदार अरुण बिष्ट, 14 डोगरा रेजीमेंट के सिपाही विक्रम सिंह।