फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 नवंबर को निकाय चुनाव के दौरान सील रहेगी भारत नेपाल की सीमा, दोनों देशों के बीच बनी सहमति

Mon, 29 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच उत्तराखंड में निकाय चुनाव के तहत मतदान के दिन भारत-नेपाल सीमा सील करने पर सहमति बन गई है। एनएचपीसी कांफ्रेंस हाल में रविवार को आईजी पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता और डीएम चंपावत एसएन पांडे की मौजूदगी में हुई भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में 18 नवंबर को सीमा सील करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग ही सीमा सील करने की समय सीमा निर्धारित करेगा। कुमाऊं रेंज के आईजी पूरन सिंह रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में असामाजिक गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। 18 नवंबर को जिले की सीमा पर भी पुलिस पैनी नजर रखेगी। पीएसी भी मौजूद रहेगी और खुफिया तंत्रों को भी सतर्क कर दिया गया है। 

नेपाल के कंचनपुर सीडीओ (जिलाधिकारी) तारानाथ अधिकारी ने नेपाल के महेंद्र नगर से दिल्ली को संचालित होने वाली बसों में करेंसी की कमी की समस्या उठाई और महेंद्र नगर में भारतीय बैंक की शाखा खुलवाने, बनबसा बैराज से गुजरने वाली बसों से सवारियों की संख्या कम करने की मांग की। चंपावत के डीएम ने इन मामलों को उच्च स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया। बैराज के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि 90 वर्ष पुराने शारदा बैराज पर दस टन से अधिक भार क्षमता न ले जाने के कारण बसों से सवारियों को उतारा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण फैसले...

1. सीमा स्तंभ विवाद निस्तारण के तहत उच्च स्तर पर संयुक्त टीम गठित होगी
2. पिलर संख्या 31 एवं 32 और ब्रह्मदेव के ऊपरी क्षेत्र शारदा किनारे मादक पदार्थों की तस्करी होने पर नियंत्रण को संयुक्त गश्त करने, सूचनाओं के आदान-प्रदान करने को वाट्सएप ग्रुप बनेगा
3. वन्य जीवों की तस्करी, मानव तस्करी, वन संपदा की सुरक्षा, वनों के कटान, लकड़ी तस्करी पर नियंत्रण करने को संयुक्त अभियान भारत से ब्रह्मदेव तक भारतीय सीमा पर बनने वाली 158 मीटर सड़क, भारत की ओर से नेपाल को बनने वाली नहर के संबंध में अपनी सरकारों को सूचित किया जाएगा 

बैठक में ये थे मौजूद
नेपाल के एसपी कुबेर खड़ायत, एपीएफ के एसपी विनोद राज श्रेष्ठ, कस्टम अधिकारी मदन दयाल, सहायक प्रमुख राम सिंह बिष्ट, एसएसबी कमांडेंट आरके त्रिपाठी, एनएचपीसी के महाप्रबंधक रईस मियां, सीडीओ शैलेंद्र बिष्ट, एसडीएम अनिल गर्ब्याल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें