फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीएम की रेस में राहुल ने इन्हें किया आगे

Sun, 19 Jan 2014 09:40 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान को अगर उत्तराखंड से जोड़कर देंखे तो मंत्री इंदिरा ह्दयेश का दावा सबसे मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन


खुलकर अपनी दावेदारी ठोंकी
दिल्ली में अखिल भारतीय अधिवेशन में कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण की बात कहकर राहुल ने इंदिरा ह्दयेश को रेस में आगे कर दिया है।

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की बह रही हवा में अकेले इंदिरा ह्दयेश ही खुलकर अपनी दावेदारी ठोंक रही हैं और दिल्ली में डेरा डाले हैं।

पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग

राहुल गांधी केइस बयान पर इंदिरा ह्दयेश साफगोई से कहती हैं हां कहा तो है अब देखिये यह कब से लागू होता है। उत्तराखंड में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की आस कांग्रेस के ही नेता लगाए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

मुख्यमंत्री की ओर से हर बार स्थिर सरकार का बयान भी दिया जाता है लेकिन उत्तराखंड के नेताओं की दिल्ली दौड़ अभी भी बंद नहीं हुई है। न ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दौड़ में शामिल नेताओं को सीटी बजाकर रेस खत्म होने का संकेत दिया जा रहा है।

नेता पेश कर रहे अपना तर्क
मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के साथ-साथ बहुगुणा सरकार में शामिल तीन मंत्री इंदिरा ह्दयेश, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह लंबे समय से अपना-अपना तर्क पेश कर लॉबिंग कर रहे हैं। जबकि अपनी दावेदारी को लेकर इंदिरा ह्दयेश ने खुलकर अपनी मंशा आलाकमान को जताई है।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

चार राज्यों केविधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी के बयान केबाद ही एक बार फिर उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का अभियान तेज हुआ था। ऐसे में देखना होगा कि इस बार राहुल गांधी का बयान उत्तराखंड की राजनीति को कितना प्रभावित करता है।
विज्ञापन


पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

कांग्रेस ने 2003 और 2009 के लोकसभा चुनावों में एक भी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया था ऐसे में राहुल गांधी के मैसेज उत्तराखंड की महिला नेताओं के लिए भी खिड़की खोेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें