फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा अम्मा भोजनालय के भविष्य पर लटकी तलवार

Thu, 03 Mar 2016 04:14 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा भोजनालय की योजना सरकार की उपलब्धि में शुमार है, लेकिन यह योजना चंपावत जिले में फ्लॉप होती दिख रही है।
विज्ञापन


लोक-लुभावनी इस सरकारी योजना का लाभ चाहे जिसे मिले, मगर इसे संचालित करने वालों को तो घाटा हो रहा है। उन्हें हर रोज औसतन 807 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। अगर हाल ऐसा ही रहा, तो यहां इस योजना के भविष्य पर भी तलवार लटक सकती है।

बीते साल इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर से शुरू इंदिरा अम्मा भोजनालय को तीन माह हो चुके हैं। महंगाई के बावजूद सिर्फ 25 रुपये में भोजन की थाली मिलने से लोगों को तो राहत मिली, मगर भोजनालय चलाने वालों के लिए चुनौती आसान नहीं है। इन तीन माह में 81 दिन चले भोजनालय में 7041 लोगों ने भोजन किया। रविवार को भोजनालय बंद रहता है। इससे मिलने वाली कुल रकम से अधिक खर्चा तो भोजनालय में लगे लोगों पर हो रहा है।
विज्ञापन


भोजनालय के संचालक गिरधर सिंह फर्त्याल का कहना है कि 7041 थाली से 176025 रुपये मिले। इसमें प्रति थाली दस रुपये के हिसाब से 70410 रुपये सब्सिडी मिलेगी। इस तरह ये रकम कुल मिलाकर 246435 रुपये हो गई, मगर खर्च 311870 रुपये आ रहा है। इसमें 93170 रुपये भोजन सामग्री, 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 11 महिलाएं और 500 रुपये रोजाना की दर से एक संचालक का खर्च शामिल हैं।

जरूरी है 168 थाली की बिक्री
इंदिरा अम्मा भोजनालय चंपावत मोटर स्टेशन में खुलने के बावजूद यहां भोजन करने वालों की संख्या बढ़ नहीं रही है। किसी भी दिन 150 से अधिक लोगों ने भोजन नहीं किया, जबकि भोजनालय को घाटे से बचाने के लिए औसतन 168 थाली की बिक्री हर रोज जरूरी है, जबकि बिक्री रोजाना औसतन 87 थाली की है। कम कीमत और पहाड़ी व्यंजनों के बावजूद कम बिक्री की एक वजह भोजनालय का सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खुलना भी माना जा रहा है।

होटल कारोबारियों पर नहीं पड़ा असर
इंदिरा अम्मा भोजनालय की सस्ती थाली से लोगों को भले ही राहत हो, मगर होटल कारोबारियों को खास असर नहीं पड़ा है। सक्टा भोजनालय के अमरनाथ सक्टा सहित कई होटल कारोबारियों का कहना है कि इंदिरा अम्मा भोजनालय से उनकी बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। खुले बाजार में भोजन की थाली न्यूनतम 40 रुपये है।

इंदिरा अम्मा भोजनालय की सब्सिडी के लिए शासन से 4.80 रुपये प्राप्त हुए हैं, मगर भोजनालय की ओर से डिमांड काफी कम की है। सब्सिडी के बिल कोषागार भेजे गए हैं। जल्द ही सब्सिडी भोजनालय के संचालक को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- केएन तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए, चंपावत

इंदिरा अम्मा भोजनालय में पूर्ति विभाग ने 6 क्विंटल चावल और एक क्विंटल आटा निशुल्क दिया था। अलबत्ता अभी सब्सिडी नहीं मिली है, मगर सब्सिडी के बावजूद भोजनालय में घाटा हो रहा है। औसतन 807 रुपये प्रतिदिन का घाटा हो रहा है। इस घाटे को कम करने के लिए संचालक को रोज के बजाय हफ्ते में एक दिन की ड्यूटी देने का प्रस्ताव है। फिर भी घाटा बंद नहीं हुआ, तो भोजनालय के संचालन पर विचार किया जाएगा।
- गिरधर सिंह फर्त्याल, संचालक, इंदिरा अम्मा भोजनालय, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें