फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई इंदिरा अम्मा थाली, अब 20 रुपये में कीजिए भरपेट भोजन

Thu, 20 Aug 2015 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी देहरादून में इंदिरा अम्मा भोजन योजना का शुभारम्भ हो गया। इस योजना के तहत 20 रुपये प्रति थाली की दर से सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू होने से अब कम पैसे में अच्छा भोजन मिल सकेगा।
विज्ञापन


देहरादून में यह योजना एमडीडीए कॉम्प्लेक्स घंटाघर देहरादून में नए बने रेस्टोरेंट में उपलब्ध रहेगी। एमडीडीए ने पांच दिन के अल्प समय में इस भव्य रेस्टोरेंट का निर्माण किया है। इसके लिए पिछले पांच दिनों से लगातार काम चल रहा था।

इसमें एक साथ 60 लोगों के बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की गई है। भोजन व्यवस्था की संचालन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा राजलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, 20 रुपए में मिलेगा कितना कुछ

20 रुपए में चार रोटी, चावल, दाल-सब्जी, चटनी और आचार.... महंगाई के इस जमाने में इस पर यकीन करना भले ही आपको मुश्किल लगे पर यह सब अब देहरादून में उपलब्ध है।

इंद्रामा कैंटीन में खास :
- इंद्रामा थाली कोई भी व्यक्ति ले सकता है।
- कैंटीन में बैठकर ले सकते हैं थाली का स्वाद। पैकिंग की सुविधा नहीं।
- कैंटीन के बायीं तरफ वाहन पार्किंग है। यहां 45 मिनट के लिए वाहन निशुल्क पार्क कर सकते हैं।
- शुरूआत में कैंटीन सुबह नौ से शाम चार बजे तक खुली रहेगी।
- कैंटीन में 60 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था है।
- कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है।
- फिलहाल दुकान के किराये, एलपीजी गैस के इस्तेमाल, उस पर सब्सिडी आदि के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें