महिला विश्वकप की उपविजेता भारतीय टीम में शामिल इस खिलाड़ी ने अपने कोच को कार उपहार में दी है। जिसके बाद से कोच की खुशी का ठिकाना नहीं है।
भारतीय महिला क्रिकेटर मानसी जोशी ने अपने कोच को उपहार के रूप में कार भेंट की है। मानसी का कहना है कि कोच वीरेंद्र रौतेला की मेहनत का फल है कि वह आज इस मुकाम पर हैं।
मानसी जोशी चार साल से क्रिकेट कोच वीरेंद्र से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके सिखाई टेक्नीक से मानसी ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री करी।