(फोटो- इस तरह पहुंचाई जा रही जरूरी सामग्री)
नेपाल प्रशासन से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलने से भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर लगी रोक छठे दिन भी बरकरार रही। अलबत्ता नेपाली वाहन और नेपाली नागरिकों का सीमा पर आवागमन पूर्ववत जारी है। भारत से आम जरूरत की वस्तुएं नेपाल भेजी जा रही हैं। चंपावत से लगी भारतीय सीमा तक यात्री वाहनों का संचालन सुचारु है।
नेपाल के एकीकृत माओवादी छात्र संगठन द्वारा भारतीय वाहनों को आग लगाने की धमकी के चलते सुरक्षा के तहत प्रशासन ने भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगा रखी है, किंतु नेपाली यात्रियों को सीमा तक छोड़ने के लिए मैजिक, ई-रिक्शा और तांगों को पिलर संख्या-7 तक जाने दिया जा रहा है।
नेपाल के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शनिवार को काठमांडू में चल रही सर्वदलीय बैठक के निर्णय के बाद ही समस्या का हल निकलने की संभावना है।