फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में ओलंपियन समेत देशभर के निशानेबाज दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का होगा चयनI
विज्ञापन


कजाकिस्तान में होने वाली एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाना है। ऐसे में 24 जुलाई तक राजधानी दून में ओलंपियन समेत देश के कई निशानेबाज अपना हुनर दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों के लिए यहां नेशनल कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बनी शूटिंग रेंज में सोमवार से शुरू हुए कैंप में एथलीटों ने हिस्सा लिया। शूटिंग के कोच अक्षय आनंद ने बताया, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से यह कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का मकसद भारतीय निशानेबाजों की की तैयारियों को मजबूत करना है। साथ ही कैंप से ही अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कजाकिस्तान में यह चैंपियनशिप अगस्त में आयोजित की जाएगी। बताया, सीनियर वर्ग में हर एक एवेंट के लिए पांच, जूनियर वर्ग के हर एक एवेंट के लिए छह और यूथ के हर एक इवेंट के लिए तीन निशानेबाजों का चयन किया जाएगा। कैंप में ओलंपियन मनु भाकर, राही सरनोबत समेत कई बड़े एथलीट समेत इंडियन कोच भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें