फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हिंसा के बाद 5000 रेल यात्रियों के टिकट कैंसिल, हेमकुंड साहिब तीर्थयात्री फंसे

Sun, 27 Aug 2017 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार  
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकुला कोर्ट में राम रहीम को दोषी करार देने के फैसले के बाद हरियाणा और पंजाब में फैली हिंसा का असर यहां रेलवे एवं परिवहन विभाग पर भी पड़ा है। पंजाब के लिए ट्रेन, बस और हवाई सेवाएं रद्द होने से हेमकुंड यात्रा के लिए आए 70 से अधिक यात्री ऋषिकेश में फंसे हुए हैं। परिवहन निगम की पंजाब और हरियाणा आने-जाने वाली सभी बस सेवाएं बंद हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए कुछ बसें बाया मथुरा भेजी गई हैं।  हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और जीआरपी ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। हरिद्वार रेलवे को दो दिन में अब तक दस लाख की चपत लग चुकी है।  शुक्रवार को शनिवार को पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर जाने वाले पांच हजार से अधिक यात्रियों के टिकट कैंसिल किए गए है।  

शनिवार को गंगानगर एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, लोहरी, जनशताब्दी एक्सप्रेस, बाडमेर एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। इन गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।  शुक्रवार को पांचों गाड़ियों के लिए बुक किए गए 700 आरक्षण टिकट कैंसिल किए गए। वहीं शनिवार को भी 500 आरक्षण टिकट कैंसिल कर रेलवे ने यात्रियों के रुपये वापस किए। 
विज्ञापन

​हेमकुंड साहिब यात्रा में आए यात्री फंसे 

उधर सामान्य टिकट यात्रा करने वाले चार हजार से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए गए। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक एमएल मीणा की मानें तो दो दिन में चार लाख रुपये का नुकसान सामान्य टिकट से हुआ है।

उधर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिन में टिकट बुकिंग के छह लाख रुपये वापस किए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि दोनों दिन गाड़ियों के रद्द होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मुरादाबाद मंडल को दे दी गई है। 

पंजाब, चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए कई सिख श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच फंस गया है। श्रद्धालु गुरुद्वारे में रुके हैं और घर वापसी की राह देख रहे हैं। ट्रेनों के रद्द होने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।  

पंजाब और चंडीगढ़ समेत देश के कई अन्य इलाकों से हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे। हरियाणा में हुई हिंसा से परिवहन निगम और रेलवे की सभी व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। जिससे यात्री पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अपने घर नहीं जा पा रहे है। 

ऐसा ही 70 यात्रियों का जत्था पंजाब अमृतसर पिंड नागोके से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। यात्रा के बाद शुक्रवार को जत्था हरिद्वार स्टेशन पहुंचा। यहां गाड़ियों के रद्द होने की जानकारी मिलते ही वह वापस ऋषिकेश चले गए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान का रूट डायवर्ट 

​अब जत्थे में शामिल कुछ यात्री हरिद्वार स्टेशन आकर पंजाब जाने वाली गाड़ियों की जानकारी ले रहे हैं। कोई गाड़ी न मिलने से श्रद्धालुओं को तीन दिन से वापस जाना पड़ रहा है। जत्थे में शामिल जगदीश सिंह बताते है कि हेमकुंड साहिब की यात्रा से आए हुए तीन दिन हो चुके है, लेकिन अब तक घर नहीं जा पा रहे है।

ऋषिकेश के गुरुद्वारे  में अन्य साथी भी रुके हैं। उनका कहना है कि  न ही बस के टिकट मिल रहे हैं, न ट्रेने पंजाब जा रही हैं और न ही हवाई यात्रा के टिकट दिए जा रहे है। अब ऐसे में परिवार की चिंता भी हो रही है। राजवेंद्र सिंह का कहना है कि टिकट बुक थे, रुपये तो वापस मिल गए हैं, लेकिन घर जाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। 

परिवहन निगम को दो दिन में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ से आने वाली 150 बसें हरिद्वार नहीं पहुंच पाई हैं। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा है। उधर हरियाणा के काउंटर छोड़कर कर्मचारी चले गए हैं। पंजाब, हरियाणा जाने वाले हरिद्वार डिपो की 12 बसें अन्य रूट पर चलाई जा रही हैं।

उधर राजस्थान आने जाने  वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। राजस्थान जाने वाली बसें बाया मथुरा और भरतपुर होते हुए राजस्थान जा रही हैं। एआएम एसएस चौहान ने बताया कि राजस्थान जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें