भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के नंबर में कुछ बदलाव किया है। रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। अगस्त और सितंबर तक इन ट्रेनों का नंबर बदल दिया जाएगा।
प्रयाग से हरिद्वार आने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14115 था, जो अब छह सितंबर से बदलकर 14229 हो जाएगा। वहीं, हरिद्वार से प्रयागघाट जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14116 था, जो अब 14230 होगा। जबकि कोटा से देहरादून जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12205 था, अब इसका नंबर 26 अगस्त से 12401 हो जाएगा।
देहरादून से कोटा जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12206 के स्थान पर 12402 हो जाएगा। विभाग के यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि रेल विभाग ने रुड़की और लक्सर से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है। जो अगस्त और सितंबर में बदल जाएंगे।