साथ ही दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और सहारनपुर पेंसेजर पांच मिनट पहले चलेंगी। वहीं मदुरई एक्सप्रेस, इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, अमृतसर, मसूरी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से चलेगी।
इसके अलावा देहरादून आने वाली नौ ट्रेनों के पहुंचने का समय बदला गया है। छह ट्रेनें पांच मिनट देरी से आएंगी। इसमें दिल्ली शताब्दी और काठगोदाम एक्सप्रेस 10 मिनट देरी से पहुंचेगी। वहीं मदुरई एक्सप्रेस, इलाहाबाद लिंक, देहरादून-दिल्ली, गोरखपुर राप्ती गंगा, मुज्जफरपुर एक्सप्रेस के पहुंचने का समय पांच मिनट कम किया गया है। जबकि हावड़ा से चलने वाली उपासना एक्सप्रेस पांच मिनट पहले आएगी।
स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि रेलवे के आदेशों के अनुसार बुधवार से दून से चलने वाली ट्रेनों को नए टाइम टेबल के मुताबिक चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे ने मंगलवार रात 12 बजे से नया टाइम टेबल लागू हो गया है।
मदुरई एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे
सहारनपुर पेंसेजर सुबह 7.40 बजे
इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस दोपहर 1.25
दिल्ली शताब्दी शाम 4.55
अमृतसर एक्सप्रेस शाम 7.05
मसूरी एक्सप्रेस रात 9.25
काठगोदाम एक्सप्रेस रात 11.35
नंदा देवी एक्सप्रेस रात 11.30