मंगलवार को आबकारी निरीक्षक सुजात हसन के नेतृत्व में टीम ने अजय सोनकर के कबाड़ के गोदाम में छापा मारा। जहां से अंग्रेजी व देशी शराब की 260 पेटी बरामद की हैं।
उपाध्याय ने बताया कि अजय सोनकर ने यह गोदाम अंडरग्राउंड बनाया हुआ है। यहीं पर ऊपर सोनकर ने अपना ऑफिस भी बनाया हुआ है। अजय सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आसपास के लोगों और गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह शराब ठेका बंद होने के बाद रात में और त्योहारी सीजन पर महंगे दामों पर बेची जाती है। इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस पर भी यह शराब शहरभर में बेचने की योजना थी।