2018 में होने थे प्रदेश में खेल
2015 में केरल के बाद गोवा और उत्तराखंड को ये खेल कराने थे लेकिन इन दोनों ही राज्यों में आधी-अधूरी तैयारी की वजह से ये खेल 2018 से टलते रहे। बता दें कि 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा, 37वें छत्तीसगढ़ जबकि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को 2014 में ही आवंटित कर दिए गए थे। गोवा ने 36वें खेल कराने से अपने हाथ पीछे खींचे और छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी तैयारी अधूरी रहने से राष्ट्रीय खेल लगातार खिसकते रहे।
2022 में गुजरात ने कम समय में कराए 36वें राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय खेलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए आईओए के तत्कालीन अध्यक्ष हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता ने भारत सरकार और गुजरात सरकार से बात करके बेहद कम समय में गुजरात में राष्ट्रीय खेल सितंबर 2022 में आयोजित करा दिए। हालांकि, इन खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 32 राज्यों में से उत्तराखंड की टीम एक गोल्ड समेत 18 पदकों के साथ 26वें स्थान पर रही।