इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। एडमिरल वर्मा ने बीकेटीसी के पदाधिकारियों व अन्य लोगों से मुलाकात कर केदारनाथ धाम के बारे में जानकारी भी ली। मंदिर समिति द्वारा नौसेना के एडमिरल वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें धाम का प्रसाद, अंगवस्त्र और माला भेंट की गई।
इसके बाद वह ध्यान गुफा पहुंचे और वहां कुछ देर ध्यान लगाया। इस मौके पर कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, लेखाकार आरसी तिवारी, वाईएस पुष्पवाण, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, मनोज शुक्ला, अमित राणा, पुष्कर रावत, महावीर तिवारी आदि उपस्थित थे।
पूर्वान्ह 11.30 बजे एडमिरल वर्मा ने परिवार समेत केदारनाथ से प्रस्थान किया। इस वर्ष मई में एडमिरल वर्मा ने नौसेना प्रमुख पद पर उन्हें प्राथमिकता न देते हुए वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अलग प्रमुख नियुक्त करने के फैसले का विरोध करते हुए सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की थी।