दल ने 10 सितंबर 2017 से पाल नौका आईएनएसवी (इंडियन नेवल सेलिंग वेसल) तारिणी से समुद्री यात्रा शुरू की थी। समुद्र की विपरीत परिस्थितियों से जूझते और जानलेवा स्थानों को पार कर 21,600 समुद्री मील की दूरी तय कर दल 23 मई 2018 को वापस भारत पहुंचा।
10 अप्रैल को मुंबई में आयोजित समारोह में इन महिला अधिकारियों को एडमिरल सुनील लांबा ने मेडल पहनाया। समारोह में शामिल टीम लीडर कमांडर वर्तिका जोशी के पिता प्रो. पीके जोशी ने यह जानकारी दी।
प्रो. जोशी गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ एजूकेशन में कार्यरत है। कमांडर वर्तिका जोशी को नौ सेना मेडल प्रदान किए जाने पर विवि के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। इस अभियान पर नेशनल जियोग्रफिक चैनल पर डॉक्यूमेंट्री भी प्रसारित की जा चुकी है।