फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ima Pop 2020: आईएमए में परेड आज, यहां छह घंटे ट्रैफिक रहा डायवर्ट

Sat, 13 Jun 2020 12:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ाई चौकसी, संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए में शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए तड़के पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक देहरादून-विकासनगर मार्ग का यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहा । पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि देर रात पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा बढ़ा दी। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। आईएमए के चारों तरफ 17 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई। 

विज्ञापन


रूट डायवर्ट प्लान

- बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले समस्त वाहन रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठी बैरी से होकर मुख्य मार्ग पर जाएंगे। 
-प्रेमनगर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाले जाएंगे। बैरियर से ट्रैफिक बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जाएगा।
-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगडीवाला की ओर भेजे जाएंगे। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर में आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून से विकासनगर हरर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा। 
-देहरादून से विकासनगर जाने वाले पूरे यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम रोड से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें