फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2022: सेना को अफसर देने में यूपी नंबर एक, उत्तराखंड का दबदबा भी कायम, पढ़ें- राज्यवार कैडेट्स की सूची

Fri, 09 Dec 2022 07:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के युवाओं में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है। आईएमए से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की संख्या इसकी तस्दीक करती है।
विज्ञापन
आईएमए पीओपी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बात जब सरहद की हिफाजत की हो तो उत्तराखंड का नाम सबसे पहले आता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करना देवभूमि की युवाओं की पुरानी परंपरा रही है। शनिवार को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर उत्तर प्रदेश के 51, हरियाणा के 30 और उत्तराखंड के 29 कैडेट्स सेना में अफसर बन जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के युवाओं में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी है। आईएमए से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की संख्या इसकी तस्दीक करती है। जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो देश को सबसे अधिक जांबाज देने वाले राज्यों में उत्तराखंड शुमार है।

Draupadi Murmu: उत्तराखंडी व्यंजनों के स्वाद की मुरीद हुईं राष्ट्रपति, खूब की इस मिठाई की तारीफ
विज्ञापन


आईएमए में हर साल दो बार जून और दिसंबर में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में इसकी झलक दिखती है। पिछले एक दशक के दौरान शायद ही ऐसी कोई परेड हो, जिसमें कदमताल करने वाले युवाओं में उत्तराखंडियों की तादाद अधिक न रही हो।

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेट्स की संख्या भले ही सबसे अधिक है, मगर इसकी तुलना वहां की आबादी के हिसाब से करें तो सेना को जांबाज देने में इस बार भी उत्तराखंड ही अव्वल है। राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार जैसे बड़े राज्य भी उत्तराखंड से बहुत पीछे हैं।

विज्ञापन

राज्यवार कैडेट्स की संख्या 
उत्तर प्रदेश-51
उत्तराखंड-29
बिहार-24
हरियाणा-30
महाराष्ट्र-21
पंजाब-21
राजस्थान-16
दिल्ली-13
हिमाचल प्रदेश-17
केरल-10
मध्य प्रदेश-15
तेलंगाना-02
जम्मू-कश्मीर-09
नेपाल (भारतीय मूल)-01
बंगाल-08
तमिलनाडु -07
कर्नाटक-09
ओडिसा-01
आंध्र प्रदेश-04
त्रिपुरा-01
अरुणाचल प्रदेश-01
असम-04
छत्तीसगढ़-04
झारखंड-02
मणिपुर-02
नागालैंड- 01
मिजोरम- 03
लद्दाख- 01
गुजरात-05
चंडीगढ़-02

इन देशों के भी हैं कैडेट्स
भूटान- 13
मालदीव- 3
म्यांमार- 1
नेपाल- 2
श्रीलंका- 4
सूडान- 1
तजाकिस्तान- 2
तंजानिया- 1
तुर्कमेनिस्तान-1
वियतनाम-1
उज्बेकिस्तान-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें