फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए पीओपी 2019: 306 कैडेट्स ने परेड में दिखाया दम, अब बनेंगे अफसर

Thu, 05 Dec 2019 07:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कदमताल की ध्वनि और आकृतियों ने दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया स्वागत 

     
विज्ञापन
आईएमए देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 306 भावी सैन्य अफसर देश की सरहद की निगहबानी के लिए तैयार हैं। आईएमए में बृहस्पतिवार को जब इन कैडेटों ने कदमताल किया तो उनके कदमों की ध्वनि व दस्ते की आकृतियां देख हर कोई प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान हर किसी ने इन जांबाज अफसरों की काबिलियत को सलाम किया। कैडेट्स की परेड का निरीक्षण कमान्डेंट लेफ्टि. जनरल एसके झा ने किया और उनकी सलामी ली। परेड के दौरान सैकड़ों दर्शकों ने कैडेट्स का तालियां बजाकर स्वागत किया।

चेटवुड भवन के ड्रिल स्क्वायर में आयोजित रेगुलर, टेक्निकल कोर्स और स्पेशल एंट्री सहित मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स ने कमान्डेंट परेड में हिस्सा लिया। कमान्डेंट ले. जनरल एसके झा ने कैडेट्स से भारतीय सेना की उच्च परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स भारतीय सेना के मूल्यों एवं आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर मिसाल पेश करें।
विज्ञापन


अफसर बनने के साथ ही उनके ऊपर कई अहम जिम्मेदारियां भी आएंगी। उन्हें एक लीडर के रूप में भी खुद को साबित करना होगा। अपने सैनिकों को साथ लेकर चलना सबसे अहम है। इससे पहले एसके झा ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों को संतोषजनक बताया। परेड में स्कूल के छात्र-छात्राओं, कैडेट्स व जवानों के परिवार के सदस्य समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

पासिंग ऑउट परेड सात को
कड़े प्रशिक्षण में खरा उतरने के बाद अब जांबाज कैडेट्स की सात दिसंबर को पासिंग ऑउट परेड होगी। इसके बाद वे भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे और कैडेट्स की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें