फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2023: देश को आज मिली 343 अफसरों की फौज, श्रीलंका के सीडीएस ने ली परेड की सलामी

Sat, 09 Dec 2023 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

IMA POP 2023: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही बारह मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने परेड की सलामी ली।  
विज्ञापन
आईएमए पासिंग आउट देहरादून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा ली।

विज्ञापन


परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह आठ बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

इसके बाद देश और विदेश के 372 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इनमें 343 अफसर भारतीय सेना को मिले। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2914 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Investor Summit 2023: समृद्ध दशक की दस्तक...दून में जुटे निवेशक, पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

विज्ञापन

देश सेवा के जज्बे में उत्तराखंड की कोई सानी नहीं, इस बार दूसरे स्थान पर
उत्तराखंड वीरों की भूमि है। हर साल आईएमएम में होने वाले पीओपी में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के युवा अफसर निकलते हैं। आबादी में अन्य प्रदेशों से काफी छोड़ा होने के बाद भी अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है। इस बार उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 68 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार दूसरे स्थान पर है। पिछली बार 20 राज्यों के कैडेट पीओपी में शामिल थे, लेकिन इस बार 27 राज्यों के कैडेट पीओपी में भाग लेंगे।

किन राज्यों से कितने कैडेट
-उत्तर प्रदेश, 68
-उत्तराखंड, 42
- राजस्थान,34
- महाराष्ट्र, 28
-बिहार,27
-हरियाणा, 22
-पंजाब, 20
-हिमाचल प्रदेश,14
-कर्नाटक, 11
-जम्मू कश्मीर,10
-केरल, 09
-पश्चिम बंगाल, 09
-दिल्ली, 08
-तमिलनाडु,08
-मध्य प्रदेश, 07
-झारखंड,05
-उडीसा, 05
- आंध्रप्रदेश, 04
- छत्तीसगढ़,03
-चंडीगढ़, 03
-गुजरात,02
-तेलंगाना,01
-अरुणाचल प्रदेश,01
-असम,01
-मणिपुर,01
-मेघालय,01
-नेपाल मूल (भारतीय सेना) 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें