फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए में पासिंग आउट परेड सात दिसंबर को, रक्षामंत्री कर सकते हैं शिरकत

Tue, 26 Nov 2019 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रक्षामंत्री हो सकते हैं रिव्यूइंग ऑफिसर, पीओपी की तैयारियां शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
  • 29 नवंबर से शुरू होंगे पीओपी के दौरान होने वाले कार्यक्रम 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) सात दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। 29 नवंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे।

विज्ञापन


आईएमए में हर छह माह में होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सात दिसंबर को आयोजित होने वाली पीओपी के लिए अकादमी प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है।

आईएमए एक ऐसा सैन्य प्रशिक्षण संस्थान हैं, जहां से हर छह माह में सर्वाधिक और पारंगत अफसर देश को मिलते हैं। मित्र देशों के कैडेट्स भी अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। लिहाजा, पीओपी के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना प्रमुख, वायुसेना और नौसेना के अफसरों के आने की भी संभावना

आंतरिक सुरक्षा जहां सेना के पास रहेगी, वहीं बाहरी सुरक्षा दून पुलिस के हाथों में रहेगी। रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर पीओपी में रक्षामंत्री शामिल हो सकते हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, वायुसेना और नौसेना के अफसरों के आने की भी संभावना है।

अकादमी प्रशासन ने इसका प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है। पीआरओ ले. कर्नल अमित डागर ने बताया कि फिलहाल रक्षा मंत्रालय से इसकी अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार कर लिया है। 

कब-क्या होगा

29 नवंबर: एसीसी विंग का दीक्षा समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी)
04  दिसंबर : कमांडेंट प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी
05  दिसंबर : कमांडेंट परेड
07  दिसंबर : पासिंग आउट परेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें