फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में राशन न लिया तो हो जाएगा लैप्स, राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद लागू होगी व्यवस्था

Tue, 26 Nov 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यदि उपभोक्ता ने चालू माह के भीतर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन नहीं लिया तो महीने की आखिरी तारीख को वह लैप्स कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही राज्य में राशन कार्ड के ऑनलाइन होने का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


वैसे ही यह योजना लागू हो जाएगी। फिलहाल राज्य में राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम प्रगति पर चल रहा है।  खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपभोक्ता यदि एक या दो महीने तक किसी भी कारणवश दुकान से राशन नहीं ले पाते थे और एक या दो महीने बाद वह दुकान पर लेने पहुंचते थे तो दुकानदार उनके हस्ताक्षर कराकर उपभोक्ताओं को राशन आवंटित कर देते हैं।

 

 

विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड बनने के बाद सारा सिस्टम बायोमेट्रिक हो जाएगा

हालांकि समय समय पर इसकी भी शिकायत मिलती हैं कि डीलर उपभोक्ता को पिछले माह का राशन नहीं देते हैं। लेकिन अब स्मार्ट कार्ड बनने के बाद सारा सिस्टम बायोमेट्रिक हो जाएगा। नए नियमानुसार जो उपभोक्ता राशन नहीं ले रहा है उसका माह पूरा होने पर कोटा लैप्स कर दिया जाएगा।

राज्य में अभी राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। इसके तहत परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ लिंक करने का काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक आधार कार्ड का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

उपभोक्ता समय से हर महीने अपना खाद्यान्न ले लें। अन्यथा उपभोक्ता का उस माह के राशन का कोटा लैप्स हो जाएगा। 
- सुशील कुमार सचिव, खाद्य विभाग  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें