फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Winner: पवनदीप के विनर चुने जाने के बाद उत्तराखंड में जश्न, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Mon, 16 Aug 2021 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इंडियन आइडल 12 में पवनदीप के विजेता चुने जाने के बाद से उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल पड़ा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर पवनदीप को बधाई दी है।
विज्ञापन
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त के दिन सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ और उत्तराखंड के पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विनर बन गए। उन्हें इनाम में लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं पवनदीप के विजेता चुने जाने के बाद से उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल पड़ा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर पवनदीप को बधाई दी है।

उन्होंने लिखा है कि 'उत्तराखंड के सपूत को जीत की शुाकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने देशभर के लोगों का दिल जीतने के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।'
विज्ञापन

 


पवनदीप को विरासत में मिला संगीत

पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिली है। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश और ताऊ सतीश राजन ने उन्हें म्यूजिक सिखाया है। दादा स्व. रति राजन भी प्रसिद्ध लोकगायक थे। 

उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर लोकगायक हैं। पवनदीप की नानी भी लोकगायिका थीं। पवनदीप की बहन ज्योतिदीप भी एक गायिका हैं। पवनदीप राजन गीत गाने के साथ ही कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें