फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में 11 महीने से फंसा हुआ भारत का युवक, परिजन लगा रहे वापस लाने की गुहार

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
boy - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड के नई टिहरी के प्रतापनगर के गैरी राजपूतों के निवासी भगवान सिंह 11 माह से फिलीपींस के मनीला शहर में बंदी बनाए हुए हैं। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने डीएम को ज्ञापन देकर भगवन सिंह को स्वदेश लाने की मांग की है। 

विज्ञापन


मंच के महासचिव किशन सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि जालंधर के एक होटल मालिक ने फरवरी 2018 में प्रतापनगर के गैरी राजपूतों के निवासी भगवान सिंह (24) पुत्र स्व. धर्म सिंह को फिलिपींस के मनीला (पैसेसिटी) का टूरिस्ट वीजा दिलाकर भेजा था।

वहां पर उसे होटल मालिक के घर में बंदी बनाकर रखा गया है। पीड़ित युवक के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। वह मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है।

विज्ञापन

उसे घर बात तक नहीं करने दी जा रही है, जिसके चलते युवक के परिजन मानसिक तनाव में हैं। बेटे के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव के चलते उसकी माता सुशीला देवी का 28 दिसंबर को हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

उसका क्रियाकर्म भी गांववालों ने किया। अब घर में केवल एक बालिका है, जिसकी रेखदेख करने वाला भी कोई नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार ने फिलिपींस में फंसे युवक को स्वदेश लाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें