फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में नौकरी के लिए गए भारत के युवक की मौत, होटल के कमरे में मिला शव

Sun, 24 Mar 2019 06:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी जिले के धारपंयाकोटी निवासी एक युवक की मलयेशिया में होली के दिन मौत हो गई है। मृतक मलयेशिया के एक होटल में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा गया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, युवक का शव सोमवार तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। वहीं, विधायक देवप्रयाग क्षेत्र विनोद कंडारी ने इस प्रकरण में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है। 

कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत धारपंयाकोटी गांव निवासी अजय राणा (28) पुत्र गबर सिंह गत वर्ष सितंबर माह में नौकरी करने मलयेशिया गया था। वह वहां एक होटल में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन 21 मार्च को वह अपने कमरे मृत मिला था। मृतक के जीजा गंभीर सिंह कठैत ने बताया कि अजय के एक साथी प्रदीप नेगी ने उसी दिन कॉल करके इस घटना की जानकारी दे दी थी।

प्रदीप के अनुसार, वह दोनों लोग एक कमरे में रहते थे। 21 मार्च की तड़के तीन बजे वह होटल से काम करके लौटे थे। सुबह 10 बजे जब नींद खुली, तो उसने अजय को मृत अवस्था में पाया।

उन्होंने बताया कि होटल मालिक उसका शव हवाई जहाज से दिल्ली तक भिजवा रहा है। मृतक के घर में उसके माता-पिता और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय अविवाहित था और पहली बार विदेश गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें