फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर होगी बेटियों की भर्ती, 14 सितंबर को को रहें तैयार

Thu, 05 Sep 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सेना में बतौर सैनिक जनरल भर्ती का कार्यक्रम जारी हो गया है। उत्तराखंड की बेटियों के लिए भर्ती रैली 14 सितंबर को होगी। इस रैली में प्रदेश के सभी जिलों की बेटियां शामिल होंगी। सेना ने 4458 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के निदेशक भर्ती कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि एवं जिले के हिसाब से रैली में शामिल होना होगा।

लखनऊ छावनी में होगी यह रैली

लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में यह रैली 12 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी। इसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, शारीरिक फिटनेस परीक्षण और दस्तावेज की जांच की जाएगी।

14 को लखनऊ में ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी-गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षण व जांच में सफ ल अभ्यर्थियों का 15 सितंबर 2019 से चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा इसमें सफल होने के बाद 27 अक्तूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बनबसा में 21 से 23 सितंबर तक होगी सेना भर्ती

गौरव सेनानी कल्याण समिति की बुधवार को बनबसा (चंपावत) में हुई त्रैमासिक बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र सोल्जर बोर्ड ने पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों को बनबसा में होने वाली सेना भर्ती रैली के संबंध में जानकारियां दीं। इस दौरान बताया गया कि बनबसा सेना छावनी में 21 से 23 सितंबर तक सेना भर्ती चलेगी जिसमें 21 एवं 22 सितंबर को पिथारौगढ़ जिले के युवाओं और 23 सितंबर को चंपावत जिले के युवाओं की भर्ती होगी।

महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में सोल्जर बोर्ड के ब्लाक प्रभारी नंदन सिंह डांगी ने सेना हेडक्वार्टर से मिले विभिन्न पत्रों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने पूर्व सैनिकों, अश्रितों और वीर नारियों की समस्याओं के संबंध में सेनाधिकारियों से की गई पत्रावलियों के संबंध में बताया।  बताया कि पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 6 सितंबर को टनकपुर ककरालीगेट स्थित सैनिक विश्रामगृह में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, आश्रित और वीर नारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें