27 सितंबर को उत्तराखंड के रहने वाले सैन्य परिवारों से जुड़े युवकों की सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों लिए भर्ती होगी। इसी दिनी सभी राज्यों और जातियों के युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भी भर्ती होगी।
28 सितंबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग ले सकेंगे। 28 को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) पद के लिए भी भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इस भर्ती में उत्तराखंड, उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सभी जातियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सेना की तरफ से भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
भारतीय सेना में पहली बार सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली 12 सितंबर से लखनऊ में होगी। इसमें यूपी और उत्तराखंड की 4458 से अधिक युवतियों के शामिल होने का अनुमान है। रैली के आवेदन का नोटिफिकेशन 25 अप्रैल को जारी हुआ था।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों के भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एक खुली भर्ती रैली 12 सितंबर 2019 से 20 सितंबर 2019 तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ द्वारा आयोजित की जाएगी। महिलाओं को अन्य रैंकों में शामिल करने के लिए भारतीय सेना के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है