फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड में हुए सैन्य अधिकारियों की गुप्त बैठक

Mon, 20 Mar 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग - फोटो : file photo
विज्ञापन
देश और राज्य में सीमांत जनपद में सीमाओं की सुरक्षा और हवाई पट्टी पर सभी जरूरी इंतजाम को लेकर सैन्य अधिकारियों ने बैठक हुई। 
विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ में निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर संपन्न हुई इस बैठक में वायु सेना, थल सेना और आईटीबीपी के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। सोमवार को सेना और वायु सेना के अधिकारी बार्डर एरिया का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे चली बैठक

अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया - फोटो : file photo
सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विंग कमांडर प्रणव कुमार और सेना के अधिकारी रविवार सुबह विशेष हेलीकाप्टर से चिन्यालीसौड़ स्थित निर्माणाधीन हवाई पट्टी पर पहुंचे।

करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में सैन्य अधिकारियों के अलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और प्रशासन के कुछ अधिकारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा सुरक्षा लेकर यह बैठक हुई है। बैठक के बाद सैन्य अधिकारी गौचर भी गए और शाम को पुन: चिन्यालीसौड़ लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें