बाड़ाहोती में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद भारतीय सेना ने बंकरों का निर्माण शुरू कर दिया है। सीमा पर हाई अलर्ट है और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेलांग घाटी में नए बंकर बनाए जा रहे हैं
2 of 6
चीन बॉर्डर पर तैनात ITBP निगरानी करते हुए
सेना के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी) ने पुराने बंकरों की मरम्मत करने के साथ ही नए बंकरों का निर्माण किया जा रहा है। आइटीबीपी के कमांडेंट केदार सिंह रावत ने बताया कि सीमा पर हाई अलर्ट है और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
barahoti
सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमाओं पर तैयारी की जा रही है।
4 of 6
India-China border
उत्तराखंड में 345 किलामीटर लंबी सीमा चीन से लगती है। समुद्रतल से 3800 से लेकर 4600 मीटर की ऊंचाई पर पडऩे वाले इस क्षेत्र में जवान चौबीसों घंटे निगहबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
nelong valley
1962 से पहले इस इलाके में दो गांव जादूंग व नेलांग थे। युद्ध के बाद इन गांवों को विस्थापित कर दिया गया। उस समय सेना ने हर्षिल कारछा, नेलांग के साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर बंकर बनाए थे। अब एक बार फिर परिस्थितियां बदली हुई लग रही हैं।
सूत्रों के अनुसार पुराने बंकरों की मरम्मत के साथ ही नेलांग घाटी में नए बंकर बनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चमोली के बाड़ाहोती क्षेत्र में जुलाई में ही चीनी सैनिकों के दो बार घुसपैठ की सूचनाएं हैं।