आधी रात को युवक की आंख खुली तो सामने विशालकाय मगरमच्छ रेंगता देख उसकी चीख निकल गई। जैसे-जैसे मगरमच्छ आगे बढ़ता रहा युवक के होश उड़ गए। इसके बाद जो हुआ उसे तस्वीरों में खुद ही देख लीजिए...
विज्ञापन
2 of 6
crocodile in home
मंगलवार की रात में न्यामतपुर गांव में एक ग्रामीण के घर के बाहर विशालकाय मगरमच्छ आ गया। शौच के लिए उठे युवक ने बाहर पड़े मगरमच्छ को देखा तो उसके होश उड़ गए। इस पर युवक ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गये।
विज्ञापन
3 of 6
7 feet long crocodile enters in village person's house
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लक्सर एसडीएम को दी। सूचना पाकर एसडीएम मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंच मगरमच्छ को काबू किया तथा सुरक्षित पानी में छोड़ दिया।
4 of 6
crocodile
बता दें कि मंगपाल का बेटा नीरज शर्मा शौच करने के लिए उठा तो घर के बाहर कुत्ते को भौंकता देख उसने दरवाजा खोला तो देखा कि घर के बाहर एक विशालकाय मगरमच्छ पड़ा हुआ है। इस पर नीरज ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
crocodile
शोर शराबा सुनकर गांव के ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर मौके पर आ गए, लेकिन मगरमच्छ को हटाने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। इस दौरान मगरमच्छ ने ग्रामीणों पर हमला करने का भी प्रयास किया, जिस पर लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई।
ग्राम प्रधान ओमवीर उर्फ मोनू ने लक्सर एसडीएम कौस्तुब मिश्र को जानकारी दी। सूचना पाकर एसडीएम लक्सर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी डीके भारती को गांव में मगरमच्छ होने की जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों के साथ घंटों मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू किया। इसके बाद पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित जलक्षेत्र गंगा नदी में छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।