फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 09 Sep 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
jawan dead on duty in jammu kashmir
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सोफिया में तैनात और ब्लाक के धलकांचुला निवासी हवलदार नरेंद्र सिंह पुंडीर की मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अलकनंदा घाट लंगासू (उत्तरों) पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्वर्का के धलकांचुला गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुंडीर गढ़वाल राइफल के दस गढ़वाल में हवलदार थे। नरेंद्र इन दिनों जम्मू-कश्मीर के सोफिया में तैनात थे। शव के साथ यहां पहुंचे नायक सूबेदार धनबहादुर सिंह, लांस नायक मनोज, जवान अव्वल सिंह ने बताया कि नरेंद्र अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के बाद 15 दिनों से सोफिया में तैनात थे।

सात सितंबर की शाम को नरेंद्र को सीने में दर्द हुआ तो उन्हें हेलीकॉप्टर से श्रीनगर सैनिक अस्पताल लाया गया, लेकिन इस बीच नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लंगासू पहुंचा। नरेंद्र की मौत से पिता माधो सिंह, मां कस्तूरा देवी, बच्चे नवीन, दीपक और बेटी नेहा सहित पत्नी पुष्पा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शनिवार को अलकनंदा घाट पर रुद्रप्रयाग के जैक्लाई 10 रेजीमेंट के सूबेदार विजय कुमार के नेतृत्व में 21 से अधिक जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। उनके बेटे नवीन (16), दीपक(14) और छोटे भाई राजेंद्र ने शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें