फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पुरोला में भूस्खलन में दबी डेढ़ सौ भेड़ और बकरियां, मौत

Sat, 09 Sep 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
goats dead in landslide
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुरोला के मोरी ब्लॉक में हुए भूस्‍खलन में दबने से करीब डेढ़ सौ भेड़ और बकरियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मोरी ब्लॉक के सिरगा गांव के छाड़का तोक में शुक्रवार की शाम भारी भूस्खलन होने से ग्रामीणों की करीब डेढ़ सौ भेड़, बकरियां सहित दो गाय दब गई। मलबे में दबने से सभी जानवरों की मौत होने की सूचना है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिरगा गांव की करीब चार सौ भेड़-बकरियों की टोली छाड़का तोक में चुगान करने गई थी। शुक्रवार शाम को भारी भूस्खलन होने के कारण गांव के मूर्ति सिंह, कृपाल सिंह, केदार सिंह, राय सिंह, विरेंद्र सिंह एवं सुरतनू लाल की करीब 150 भेड़ बकरियां मलबे में जिंदा ही दफन हो गई।
विज्ञापन


भूस्खलन में सरदार सिंह की दो जर्सी गाय भी दब गई। मूर्ति सिंह ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें