जिन बच्चों का चयन होगा उन्हें सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा, कक्षा आठ से दसवीं तक की किताबें, यूनिफॉर्म, स्पोर्ट्स अथॉरिटी के कोच से प्रशिक्षण, साल में एक बार स्पोर्ट्स किट, इंश्योरेंस कवर मुफ्त दिया जाएगा। रैली में शामिल होने के लिए 26 नवंबर को सुबह आठ बजे ओसी बीएससी, एएससी टीआरजी सेंटर (साउथ), बंगलूरू पर पहुंचना होगा।
जन्म प्रमाणपत्र, अंकतालिका, टीसी, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (अगर हो), पर्सनल किट, जिला या अन्य स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रमाणपत्र और छह पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूर साथ में ले जानी होगी।