सीमाओं पर चीन के साथ तनातनी और चमोली जिले के बाड़ाहोती में चीन की बार-बार घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना गौचर हवाई पट्टी को अधिगृहीत कर सकती है।
इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो सेना फिलहाल गौचर के सामने बमोथ गांव के निकट हेलीपैड बनाने पर विचार कर रही है और सेना की टेक्निकल टीम इसका निरीक्षण भी कर चुकी है। हालांकि गौचर हवाई पट्टी को सेना की ओर से अधिगृहीत किए जाने सेना और प्रशासन ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चमोली जिले की बाड़ाहोती सीमा में चीन की लगातार घुसपैठ बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में भारत को इस क्षेत्र में सैन्य बल के साथ-साथ एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है। सेना के अधिकारी भी इस बात को मानते आ रहे हैं।