फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पीछे है ये वजह

Fri, 12 Oct 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग से मच गया हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आज सुबह भारत नेपाल सीमा पर वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से पिथौरागढ़ के आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाकर गुंजी से वापस लौट रहे थे। इसी बीच एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अस्कोट क्षेत्र के तीतरी गांव के खेतों में हेलीकॉप्टर उतार दिया।
विज्ञापन

 

इसमें पायलट के अलावा छह जवान सवार थे। इसके बाद उसके पीछे उड़ रहा दूसरा हेलीकाप्टर भी खेतों में उतर गया। खेतों में हेलीकॉप्टर उतरते देख आसपास स्थित गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

 

हेलीकॉप्टर में मौजूद छह जवानों और सामान को दूसरे हेलीकॉप्टर से भेजा गया। बताया जा रहा है तकनीकी खराबी आने से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें