फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नई दिशा एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से छरबा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सहसपुर रंजीता तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर ने कहा कि बालिकाएं शक्तिशाली होती हैं, उन्हें अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। आज बेटियां भी बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समाज सेवी सुनीता रावत ने कहा कि बेटियों को आगे लाने के लिए उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने भी विचार व्यक्त किए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मानसी शर्मा, नेहा, पल्लवी राणा, शिवांज्ञा, पल्लवी भदौरिया, संजीता, सिया गुलेरिया, हिमानी रतूड़ी, अवंतिका सकलानी, तनुजा ठाकुर, निधि, नरगिस, रितिका चौहान, प्रियता, मीनाक्षी, सलोनी, कुसुम, सोनाली ठाकुर को सम्मानित किया गया। संचालन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सदस्य जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक अमर सिंह कश्यप, सुरेंद्र नाथ भट्ट, राजेश कुमार, रामकरण पाल, एमके ओझा, रघुवीर राणा, एलके मिश्रा, शांतिराम शर्मा, विनीता त्रिपाठी, वीके पाठक, मनोज राणा, प्रेम प्रकाश शुक्ला, शत्रुघन सिंह, खजान सिंह, राजेंद्र कुमार, जगदीश चौहान, अनुज कुमार, मंजुला, एसपी खंतवाल, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
त्यूनी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने न्याय पंचायत बेगी में जूनियर हाईस्कूल के छात्रों के साथ मिल रैली निकाल लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। छत्रों ने स्लोगन, बैनर और नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। रैली में कांडोईभरम, पुनिंग, पिंगुवा, कुनवा, गोरछा सेंटरों से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। लोगों को सफाई और परिवार नियोजन के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर आशारानी, प्रधानाध्यापक मलखान सिंह, सरिता, बिशला, सुनीता, शीला, सुमित्रा, इंद्रा देवी, सविता देवी, प्रमिला आदि मौजूद रहे।

बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
चकराता/सेलाकुई। कैंट इंटर कॉलेज में बाल विकास परियोजना कार्यालय चकराता की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। बालिकाओं को किशोरी किट बांटी गई। सीडीपीओ नीतू फुलारा ने लैंगिक असमानता के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी पंकज कुमार, प्रधानाचार्या सुधा बड़थ्वाल, पूर्णिमा राणा, बलवंत सिंह, मीरा राठौर, प्रतिमा राणा, रेखा राणा, पूर्णिमा चौहान, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में भी बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। 130 बालिकाओं का रक्त परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग की ममता लेखका और मिथलेश पाल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना और किशोरावस्था में जरूरी खानपान की जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कई स्टॉल लगाए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद थपलियाल ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुपरवाइजर अनीता, गीता, फूल देवी, परवीन, कमलेश, मंजू, राजवती, प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, डॉ. परिधि, डॉ. सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें