श्रीलंका के कप्तान निपुर धनंजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे यह फैसला गलत साबित हुआ। 68 रन के स्कोर पर कप्तान समेत श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
श्रीलंका की ओर से निपुन धनंजय ने 33 और निपुर मलिंगा ने 38 रनों की पारी खेली। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी कोई खास अच्छी नहीं रही, पवन शाह और यशस्वी 54 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रामनगर के अनुज रावत ने हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के साथ पारी का स्कोर 93 पहुंचाया।
इसी बीच आर्यन भी 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। आर्यन के आउट होने के बाद अनुज भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए। समीर ने एक छोर पर टिककर खेलते हुए अर्थव के साथ टीम को छह विकेट से जीत दिला दी।