फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारत बौद्धिक परीक्षा में सहभागिता के लिए पहले स्थान पर रहा उत्तराखंड

विज्ञापन
विद्या भारती की राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा में शामिल प्रतिभागी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
- परीक्षा में उत्तराखंड से सबसे अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के माध्यम से आयोजित की गई भारत बौद्धिक परीक्षा में उत्तराखंड ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में प्रदेश के सभी 13 जनपदों से 8634 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसके आधार पर प्रदेश सहभागिता के मामले में पहले नंबर पर रहा है।
विद्या भारती की प्रांत मंत्री डॉ. राजकुमारी चौहान ने बताया प्रदेश के 13 जनपदों के 115 उच्च शिक्षा संस्थानों में परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 8634 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर देशभर में रिकॉर्ड बन गया है। विद्यार्थियों की यह सहभागिता भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, संस्कृति एवं वैचारिक विरासत के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाती है। साथ ही परीक्षा विद्यार्थियों को भारतीय विचारधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी है।
विज्ञापन

परीक्षा के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने बताया परीक्षा के लिए प्रदेश से कुल 12,966 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बर्फबारी व अन्य कारणों से काफी संख्या में प्रतिभागी परीक्षा देने से वंचित हो गए। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये, द्वितीय 50 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की धनराशि रखी गई है। इसके अलावा राज्य स्तर पर कई सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाने हैं।
विज्ञापन

प्रांत अध्यक्ष प्रो. जगमोहन सिंह राणा, उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल व क्षेत्र संयोजक प्रो. शिवराज सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राखी पंचोला आदि ने सभी परीक्षा केंद्र नोडल अधिकारियों की अनुशासित संचालन के लिए सराहना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें