फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन-नेपाल सीमा पर पहुंचे भारतीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 21 Jun 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)

सार

  • आईटीबीपी, एसएसबी के आईजी, डीआईजी और सेना के कर्नल रैंक के अधिकारियों ने लिपुपास, कालापानी और नाभीढांग का लिया जायजा
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पर चीन और नेपाल की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। सीमाओं पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


नेपाल सरकार के भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुपास, लिंपियाधूरा को अपने नक्शे में दिखाने और चीनी सैनिकों के लिपुपास में बैनर लहराकर टिनशेड हटाने की चेतावनी के बाद भारत, नेपाल और चीन सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन सीमाओं पर सुरक्षा की तैयारियों को देखने के लिए सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी इन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। 


यह भी पढ़ें: नेपाल के एफएम पर बज रहे भारत विरोधी गाने, सीमांत क्षेत्र के लोगों ने रेडियो सुनना किया बंद
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को नेपाल-चीन सीमा का जायजा लेने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी के आईजी, डीआईजी और सेना के कर्नल रैंक के अधिकारियों ने लिपुपास, कालापानी और नाभीढांग का जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार, ये शीर्ष अधिकारी कुछ दिन सीमा पर जवानों के साथ रह सकते हैं। नेपाल सीमा पर एसएसबी ने चप्पे-चप्पे पर अपने जवानों की तैनाती कर सुरक्षा कड़ी कर दी है। गलवां की घटना के बाद से लिपुपास में भी आईटीबीपी और भारतीय सेना ने 24 घंटे की कड़ी चौकसी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महाकाली के किनारे स्थित पोस्टों पर भी बढ़ी सुरक्षा

नेपाल और चीन की तरफ से बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की कोई हलचल की सूचना नहीं है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बल दोनों सीमाओं पर 24 घंटे कड़ी चौकसी कर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

वहीं, नेपाल की ओर से कालापानी विवाद के बाद से एसएसबी ने सीमांत के महाकाली नदी के किनारे विभिन्न पोस्टों पर नेपाल सीमा में अपनी गश्त बढ़ा दी है। जवान सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।

एसएसबी 11वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि सीमा पर स्थिति सामान्य है। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट जोध सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, रमेश सिंह, गब्बर सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान चंद, महिला कांस्टेबल देवकी, अनीता आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें