फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल विवाद: सीमा पर तेजी से सड़क निर्माण कर रहा नेपाल, सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई

Tue, 23 Jun 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)

सार

  • चीन और नेपाल सीमा पर फिलहाल हालात सामान्य
  • सीमा पर पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ले रही केंद्र सरकार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में चीन सीमा पर शांति है। चीन की ओर किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। वहीं, नेपाल बॉर्डर पर नेपाली सुरक्षा बलों की तैनाती लगातार बढ़ती जा रही है। नेपाल अपनी सीमा में तेजी से सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


जौलजीबी के ठीक सामने नेपाल में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। नेपाल में चीन के बढ़ते दखल के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। हालांकि दोनों सीमाओं पर इस समय हालत पूरी तरह सामान्य हैं। 


यह भी पढ़ें: नेपाल के एफएम पर बज रहे भारत विरोधी गाने, सीमांत क्षेत्र के लोगों ने रेडियो सुनना किया बंद
विज्ञापन


लद्दाख  के गलवां घाटी में चीन की हिंसक झड़प और नेपाल द्वारा भारतीय जमीन को अपना बताने के बाद से उपजे विवाद से सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण लिपुपास एवं नेपाल सीमा की पल पल की गतिविधि की जानकारी केंद्र सरकार द्वारा ली जा रही है।

विज्ञापन

भारतीय सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

चीनी सेना की हरकतों के बाद पिथौरागढ़ जिले से लगने वाली सीमा पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही आर्मी के जवान भी तैनात किए गए हैं। लिपुलेख में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों के साथ ही सीमा पर होने वाली गतिविधियों की पल पल की जानकारी भारत सरकार द्वारा मांगी जा रही है।

भारत नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने चौकसी कड़ी कर दी है। एसएसबी के आईजी ने भारत नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा में लगे जवानों का हौसला बढ़ाया। तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद से लिपुपास, नाभीढांग, कालापानी, गूंजी तक पहुंचना सुरक्षा बलों के लिए आसान हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें