ओली सरकार की ओर से संविधान संशोधन प्रस्ताव को स्पीकर अग्नि प्रसाद सपकोटा ने सदन में रखने की मंजूरी दे दी है। संविधान संशोधन विधेयक पर आम सहमति के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।
उधर, सीमांत क्षेत्र में बसे दोनों ही देशों के लोग चाहते हैं कि आपसी सहमति से यह मामला सुलझ जाए क्योंकि भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है, ऐसे में दोनों ही तरफ के लोग चाहते हैं कि विवाद किसी भी देश के हित में नहीं है।