जवाब में नेपाली नागरिकों ने भी ब्रह्मदेव के समीप भारत की ओर से शारदा तटबंध में एनएचपीसी की ओर से किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य को भी रुकवा दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता में हल निकाला जाना था लेकिन नेपाल की ओर से वहां के जिला प्रशासन का कोई सक्षम अधिकारी शामिल नहीं हुआ।
भारत की ओर से एसएसबी कमांडेंट आरके त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट मुरारी लाल के अलावा एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत आदि अधिकारी वार्ता के लिए सीमा पर पहुंचे तो नेपाल की ओर से सिर्फ सशस्त्र पुलिस के एसपी वीर सिंह साहू ही वार्ता में शामिल हुए।
एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि वार्ता में नेपाल के सशस्त्र पुलिस एसपी ने उच्च अधिकारियों और अपने स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर गाड़े गए पिलरों को हटवाने का आश्वासन दिया है। कमांडेंट ने कहा है कि यदि पिलर नहीं हटाए गए तो फिर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।