नेपाल सेना ने काली नदी के किनारे से होकर छांगरू जाने वाले 80 किमी पैदल मार्ग पर बाधा बनी 550 मीटर लंबी चट्टान काटकर पैदल मार्ग बना दिया है। इस मार्ग का उद्घाटन करने के लिए सुदूर पश्चिम राज्य के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। दार्चुला से प्रस्तावित लगभग 134 किमी लंबी सड़क पर 40 किमी सड़क का निर्माण हो गया है। शेष सड़क का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
मजदूर के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
पैदल मार्ग का उद्घाटन करने आए सुदूर पश्चिम के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट ने निर्माण कार्य के दौरान पत्थर की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मजदूर देव सिंह धामी के परिजनों को सहायता राशि दी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव रामकृष्ण सुवैदी, प्रदेश सेना के अधिकारी निर्मल कुमार थापा, सेना के प्रवक्ता संतोष बल्लभ पौडेल, प्रदेश सभा सदस्य गेलबू बोरा, प्रमुख जिलाधिकारी शरद कुमार पोखरेल, विक्रम देव थापा आदि लोग मौजूद थे।