फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal Border Dispute : कुछ समय के लिए खुला झूलापुल, दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Sat, 15 Aug 2020 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को नेपाली शॉल भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ देर के लिए उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा से लगा अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खोला गया। इस दौरान नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के अधिकारियों को मिठाई खिलाकर दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी नरेंद्र बहादुर बम ने भारत के एसएसबी के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को नेपाली शॉल भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

11वीं बटालियन एसएसबी के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर आठ मिनट के लिए अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोला। नेपाल से आए एसपी नरेंद्र बहादुर बम और छागरु यूनिट के डीएसपी धीरेंद्र शाह को मिठाई दी गई। नेपाल से आए अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को गुलदस्ता और शॉल भेंट किया।

इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने कुछ देर चर्चा भी की। एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि इस प्रकार के प्रयास से दोनों देशों के अधिकारियों में आपसी तालमेल में सुधार होगा। इस अवसर पर एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक रमेश दत्त, झूला प्रभारी भुवन जोशी और नवीन गिरी सहित कई जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें