फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार, बिजली गिरने का खतरा भी

Sat, 15 Aug 2020 01:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में कई जगह आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। कई अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना है। 

चमोली में तीन दिनों से 17 गांवों में नहीं बिजली 

चमोली जिले में भूस्खलन और भारी बारिश से 34 सड़कें बंद पड़ी हैं, जबकि बिजली लाइन के पोल क्षतिग्रस्त होने से 17 गांवों में तीन दिनों से बिजली सप्लाई भी ठप पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण आपदा में रात खतरे के साए में बिता रहे हैं।
विज्ञापन


निजमुला घाटी के लिए सप्लाई हो रही बिजली लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से गाड़ी, सैंजी, ब्यारा, निजमुला, गौंणा, पगना, दुर्मी, धारकुमाला, तड़ागताल, मानुरा, पाणा, ईराणी, झींझी, पठेला, सेराबगड़ और जोशीमठ के डुमक व कलगोठ गांव में सप्लाई ठप है।
विज्ञापन


ग्रामीण मोमबत्ती और छिल्लों के सहारे काम चला रहे हैं। शाम को जंगली जानवरों के आने का खतरा भी बना हुआ है। शुक्रवार को दूरसंचार की ओएफसी लाइन भी बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर सहित पूरे जिले में संचार सेवा दिनभर ठप पड़ी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें