फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओली सरकार का फैसला, चीन के अतिक्रमण वाले स्थान पर बॉर्डर आउट पोस्ट बनाएगा नेपाल

Fri, 02 Oct 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

  • विपक्ष के दबाव के चलते ओली सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
नेपाल के पीएम केपी ओली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के दबाव के चलते ओली सरकार ने चीन के हुमला जिले के अतिक्रमित क्षेत्र लिमी में सशस्त्र प्रहरी बल का बॉर्डर आउट पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द अतिक्रमित सीमा पर एपीएफ के जवान तैनात हो जाएंगे। 

विज्ञापन


नेपाल के कर्णाली प्रदेश के हुम्ला जिले में 11 साल पहले नेपाल ने लालुंग-लीमी सड़क का निर्माण किया। यह क्षेत्र मानसरोवर झील के पास पड़ता है। क्षेत्र में बर्फ अधिक होने और किसी के न रहने का फायदा उठाकर चीन ने नेपाल के नक्शे में बने पिलर संख्या 11 को गायब कर दिया।

यह भी पढ़ें: नेपाल ने भारतीय सीमा पर दो हफ्ते में खोले पांच बॉर्डर आउट पोस्ट, 500 बीओपी खोलने की योजना
विज्ञापन


यहां के लालुंग क्षेत्र में कंक्रीट पत्थर के 11 भवनों का निर्माण कर दिया। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद चीन के हाथ की कठपुतली बन चुकी ओली सरकार ने सीमा में कब्जा न होने की बात कही।

नेपाली कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के दबाव के चलते सीमा के नजदीक उत्तरी नमखा नगरपालिका छह के लिमी में बीओपी बनाने का काम  अब अंतिम चरण में है।

विज्ञापन

ताकची घाटी में बीओपी बनाने का निर्णय लिया गया।

हालांकि ओली सरकार अभी भी इस पोस्ट को खोलने के पीछे जड़ी बूटी और वन्य जीवों की तस्करी बता रही है। नेपाल की भूमि पर चीन के कब्जा किए जाने का मामला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उछलने के बाद ओली सरकार की खूब किरकिरी हुई। जिसके बाद 25 किमी दूर वास्तविक चीन सीमा के लिमी लपचा के ताकची घाटी में बीओपी बनाने का निर्णय लिया गया।

हिलसा में खुली थी 20 जून को बीओपी
लिमी में बनने वाली बीओपी समुद्र तल से चार हजार मीटर की ऊंचाई पर है। इससे पहले 3600 मीटर की ऊंचाई वाले हिलसा में 20 जून को बीओपी खुल चुकी है। जहां निरीक्षक सूरज केसी के नेतृत्व में शसस्त्र प्रहरी बल के 22 जवान तैनात किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें