नेपाल निवासी बीमार बच्ची के उपचार के लिए धारचूला का झूला पुल खोला गया। 20 मिनट के लिए झूला पुल खुलने पर भारत से 50 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 88 लोग भारत आए।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि दार्चुला महाकाली गांव पालिका निवासी जगदीश राम की एक माह की बच्ची की आंतों में गांठ है। बेहतर इलाज के लिए दार्चुला जिला मुख्यालय से उसे भारत के लिए रेफर किया गया था।
दिल्ली में कार्यरत दार्चुला जिले के मल्लिकार्जुन गांव पालिका आठ निवासी व्यक्ति को नेपाल जाना था। झूला पुल बंद होने से वे धारचूला में रुके थे।