फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया-नेपाल ब्लाइंड वन-डे सीरीज: नेपाल को चुनौती देंगे देवभूमि के ऑलराउंडर सोवेंद्र भंडारी

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 29 नवंबर को इंडिया-नेपाल का ब्लाइंड वन-डे सीरीज का पहला मैच 
  • इंडिया टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल हैं सोवेंद्र भंडारी, एनआईईपीवीडी देहरादून के छात्र हैं सोवेंद्र भंडारी
विज्ञापन
कोच नरेंद्र सिंह नयाल के साथ सोवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया और नेपाल के बीच ब्लाइंड वन-डे सीरीज में ऑलराउंडर सोवेंद्र भंडारी नेपाल टीम को चुनौती पेश करेंगे। पिछली नागेश ट्रॉफी में गेंदबाजी में जलवा दिखाने वाले सोवेंद्र भंडारी से इस सीरीज में बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वन-डे सीरीज 29 नवंबर से कानपुर में होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि 29 नवंबर से इंडिया व नेपाल के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इसमें बतौर ऑलराउंडर सोवेंद्र भंडारी इंडिया टीम का हिस्सा होंगे।

इसके बाद दिसंबर में तीन टी-20 मैचों की सीरीज देहरादून में होगी। सोवेंद्र ने हाल ही में हुई नागेश ट्रॉफी में एक मैच में तीन विकेट लिए थे। उन्हें बल्लेबाजी में ज्यादा मौका नहीं मिल सका। संस्थान के निदेशक नचिकेता राउत ने कहा कि संस्थान के छात्र सोवेंद्र भंडारी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें