हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता में ईरान के राजदूत गुलाम रजा अंसारी ने कहा कि मानव जीवन बचाने के लिए पतंजलि महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। गरीबों की सेवा के लिए भी विशेष कार्य किए जा रहे हैं।
समझौते के संकेत
इस्लाम में भी गरीबों की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान हर्बल क्षेत्र में साझा कार्यक्रम प्लान करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि आयुर्वेदिक औषधियों से ईरानी समाज का परिचय कराने के लिए एक समझौता शीघ्र किया जाएगा।
उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ईरान की यात्रा करेंगे। इसके लिए उन्हें छह माह पहले निमंत्रण दिया जा चुका है। संयुक्त उपक्रम खड़े करने के विषय में ईरान भारत का सहयोग लेगा।
पहली बार पहुंचा मुस्लिम राजदूत
पतंजलि में दुनिया के कई देशों के राजनयिक आते रहते हैं। लेकिन इस्लामिक देश से कोई राजदूत यहां पहली बार आया है। इससे साबित होता है कि योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिलने का लाभ पूरी दुनिया उठाना चाहती है।