प्रदेश में विभिन्न विभागों को भी मैपिंग, निगरानी समेत अन्य कार्यों को ड्रोन से करने की जानकारी मिलेगी। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया और आईटीडीए संयुक्त रूप से पीएमयू को सेंटर फॉर एक्सीलेंसी के रूप में विकसित करेगी।
ग्रोथ सेंटर में तैयार होंगे ड्रोन के लिए स्किल्ड मैनपावर
आईटी विभाग के माध्यम से ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में आईटी सेंटर में ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जहां पर ड्रोन तकनीक के कोर्स में प्रशिक्षण देकर स्किल्ड मैनपावर तैयार किया जाएगा।
ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अभी तक अलग से पीएमयू नहीं है। प्रदेश और देश का पहला पीएमयू सेंटर आईटी पार्क में बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे प्रदेश में ड्रोन पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्य के साथ ही प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। पीएमयू में अलग से विशेषज्ञ स्टाफ तैनात किया जाएगा।
- आरके सुधांशु, सचिव, आईटी विभाग